औरैया। त्योहारों का मौसम शुरू होते ही शहर के बाजारों में रौनक लौट आई है। हरियाली तीज और रक्षाबंधन पर्व को लेकर बाजार पूरी तरह सज चुके हैं। हरी साड़ियों, मेहंदी और सजावट के सामान की खरीदारी में भारी वृद्धि दर्ज की गई है।
रक्षाबंधन पर्व नजदीक होने के कारण महिलाओं ने अभी से खरीदारी शुरू कर दी है। दुकानदारों ने त्योहारों के सीजन के लिए ग्राहकों की मांग के अनुसार पूरा सामान जमा कर लिया है। जिन चीजों की अधिक मांग है, उन्हें ज्यादा मात्रा में मंगवाया गया है। साड़ी विक्रेताओं का कहना है कि ग्राहकों की सुविधा के अनुसार हर श्रेणी की साड़ियां उपलब्ध हैं। महिलाएं हल्की साड़ियों को ज्यादा पसंद कर रही हैं। पार्लर और दुकानों पर मेहंदी लगाने व खरीदने वालों की भारी भीड़ जुट रही है।
-
त्योहारों पर हल्की साड़ियों का ट्रेंड ज्यादा
हरियाली तीज और रक्षाबंधन को लेकर इस बार बाजार में काफी अच्छा माहौल है। इस बार भारी साड़ियों की जगह हल्की और आरामदायक साड़ियों की डिमांड ज्यादा है, जिन्हें पहनने में आसानी रहती है।
-संजना देवी, गृहिणी
-
सजावट और मेहंदी की खरीदारी में उत्साह
तीज के व्रत और पूजा के लिए शृंगार का सामान और मेहंदी बहुत जरूरी होती है। बाजारों में इस बार काफी वैरायटी देखने को मिल रही है, इससे खरीदारी करने में बहुत खुशी हो रही है।
- लक्ष्मी गोयल, गृहिणी
ग्राहकों की पसंद के अनुसार रखा स्टॉक
त्योहारों के चलते कॉस्मेटिक और मेहंदी की मांग काफी बढ़ गई है। मांग को ध्यान में रखते हुए हमने सभी तरह के कॉस्मेटिक और शृंगार के सामान का पर्याप्त स्टॉक पहले से ही मंगाया है।
- राजेश कुमार, कॉस्मेटिक दुकानदार
-
हर बजट और वैरायटी की साड़ियां उपलब्ध
बाजार में इस समय हर रेंज की साड़ियां उपलब्ध हैं। तीज को देखते हुए हरे रंग की साड़ियों की मांग सबसे ज्यादा है। ग्राहक अपनी पसंद और बजट के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं।
- धनराज सिंह, साड़ी दुकानदार
होमगंज बाजार में मेंहदी खरीदती महिला। संवाद
होमगंज बाजार में मेंहदी खरीदती महिला। संवाद
होमगंज बाजार में मेंहदी खरीदती महिला। संवाद
होमगंज बाजार में मेंहदी खरीदती महिला। संवाद