प्रतियोगिता में प्रदर्शन करते प्रतिभागी। स्रोत:विद्यालय
फोटो-20 प्रतियोगिता में प्रदर्शन करते प्रतिभागी। स्रोत:विद्यालय
दिबियापुर। बीएनएसडी शिक्षा निकेतन कानपुर में बुधवार को आयोजित मंडल स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में वैदिक इंटर कॉलेज दिबियापुर के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के अंडर-17 वर्ग में कक्षा 11 के छात्र उमंग ने पहला स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। वहीं, अंडर-19 वर्ग में कक्षा 11 के छात्र अक्षय कुमार और कक्षा 12 के छात्र रामलखन उपविजेता रहे। इसके अलावा कक्षा 11 की छात्रा अंशिका ने भी विजेता बनकर सभी को गौरवान्वित किया। इस उपलब्धि पर कॉलेज प्रबंधक अशोक कुशवाहा, प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह, खेल प्रभारी अमीरउद्दीन सहित सभी शिक्षकों ने खिलाड़ियों को के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। (संवाद)