फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: फफूंद में साप्ताहिक बंदी में खोल रहे बाजार

Sun, 15 Jun 2025 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद। कस्बे में साप्ताहिक बंदी के आदेश तार-तार हो रहे हैं। दुकानदार साप्ताहिक बंदी वाले दिन भी सुबह से ही दुकानें खोल लेते हैं। इससे श्रमिकों और बाजार बंदी का पालन कर रहे दुकानदारों में आक्रोश है।
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना है कि श्रम प्रवर्तन अधिकारी आते नहीं है, इससे बंदी का पालन नहीं हो पा रहा है। फफूंद कस्बे में साप्ताहिक बंदी का दिन सोमवार है। वहीं कस्बे के टॉकीज रोड, मुख्य बाजार फाटक के पास, दिबियापुर रोड, अछल्दा चौराहे के कई दुकानदार साप्ताहिक बंदी का पालन नहीं कर रहे। इससे अन्य दुकानदारों में आक्रोश है।
दुकानदार सोनू, राजेंद्र, सुनील, शिवा, गुड्डन, संतोष, इंतिखाब, बबलू, हमीद अंसारी, गुड्डू अग्निहोत्री ने बताया कि डीएम ने बाजार बंदी का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए है, लेकिन साप्ताहिक बंदी के दिन सोमवार को कोई अधिकारी फफूंद में नहीं आया। इससे कई दुकानदार बाजार बंदी की खुलेआम धज्जियां उड़ाते हुए सुबह से ही दुकानें खोलकर बैठ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें