फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बिजली गिरने से तीन ट्रांसफार्मर फुंके, आंधी में 30 पोल गिरे

Sun, 15 Jun 2025 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
सहार क्षेत्र में पड़ा क्षतिग्रस्त पोल। - फोटो : सहार क्षेत्र में पड़ा क्षतिग्रस्त पोल।
विज्ञापन
औरैया। तेज आंधी व बारिश से शनिवार रात जिले में विद्युत व्यवस्था लड़खड़ा गई। बारिश के दौरान गिरी बिजली से शहर के तीन ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन

इससे विधिचंद, बनारसीदास व खानपुर मोहल्ले में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। कई घरों के उपकरण भी जल गए। आंधी से बिजली के 30 पोल भी गिर गए। आंधी से शहर की 35 हजार आबादी प्रभावित रही। करीब 15 घंटे बिजली गुल रही।
सहार, रुरुगंज और कंचौसी समेत ग्रामीण अंचलों में भी आई तेज आंधी में विद्युत पोल टूट गए। इससे लाइनें भी ध्वस्त हो गईं। बिजली गिरने से इंसुलेटर जलने से 30 से अधिक गांवों की बिजली 15 घंटे तक गुल रही। दोपहर तक यहां की बाधित बिजली बहाल नहीं हो सकी थी। बिजली गुल होने से घरों में इन्वर्टर भी दगा दे गए।
विज्ञापन

विद्युत उपकरण भी शोपीस बने रहे। लोगों को मोबाइल चार्ज करने में परेशानी हुई। जलापूर्ति में भी परेशानी हुई। ऐसे में लोग उमस भरी गर्मी में हलकान नजर आए। रात ढाई बजे तेज आंधी व बारिश ने बिजली व्यवस्था को बेपटरी कर दिया था।
मुख्यालय में बिजली गिरने से तीन ट्रांसफार्मर फुंक गए। विधिचंद, बनारसीदास और खानपुर में लगे हुए थे, जिसके कारण 35 हजार से अधिक लोगों को पूरी रात अंधेरे व गर्मी में काटनी पड़ी। रविवार सुबह तक हुई हल्की-हल्की बूंदाबांदी से बिजली विभाग की ओर से फॉल्ट भी नहीं सही किए जा सके। इससे पेयजल संकट भी गहरा गया।
आंधी से खराब इंसुलेटर, लाइनें भी टूटीं
रुरुगंज। उपकेंद्र, अछल्दा के फीडर में देर रात आई आंधी-बारिश से 33 केवी लाइन के इंसुलेटर खराब हो गए। साथ ही लाइन के तार भी टूट गए। इससे करीब 25 गांवों बरकेपुरवा, भूठा कुसमरा, कोठी, पूर्व गुमानी, पुरवा मुनुशाह, रुरुखुर्द, रौरी खरगपुर, कछपुरा, सराय, महाजनन आदि गांवों की बिजली गुल हो गई।
सोमवार सुबह लाइनमैन शिवम, मेघसिंह को सूचना दी गई, तब फॉल्ट को सही किया। इसी प्रकार से कुसमरा में भी 33 केवी लाइन के इंसुलेटर खराब होने की सूचना ग्रामीणों ने दी। सोमवार दोपहर 12:30 बजे ठीक किया गया। बिजली विभाग के एसडीओ मनोज महाजन ने बताया कि 33केवी लाइन में फॉल्ट के कारण फीडर बंद हो गए थे। दोपहर तक बिजली आपूर्ति को ठीक किया गया है।

पोल टूटने से 30 गांवों में गुल रही बिजली

कंचौसी। आंधी-पानी के चलते बिजली के तार व पोल टूट गए। असेनी पावर हाउस से जुड़े नौगवा फीडर और बिहारीपुर उपकेंद्र की लाइन में कई जगहों पर विद्युत पोल टूटने और फॉल्ट होने से 30 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
उमस भरी गर्मी व मच्छरों के बीच लोगों को रात गुजारनी पड़ी। वहीं, सुबह पेयजल का संकट गहरा गया। इन इलाकों में करीब 15 घंटे से बिजली गुल होने से ग्रामीण गर्मी से परेशान रहे। जेई सतीश जायसवाल ने बताया कई जगहों पर तार टूटने और पोल गिरने से बिजली संकट पैदा हुआ है। मरम्मत कार्य में कर्मचारी लगे हैं, जल्द आपूर्ति बहाल होगी। (संवाद)
विज्ञापन


इंसुलेटर में फॉल्ट, 12 घंटे बाद आई बिजली
बिधूना। अछल्छा क्षेत्र में भी 33केवी पोल के इंसुलेटर में फॉल्ट होने से रात लगभग एक बजे ब्रेकडाउन हो गया। इससे अछल्दा कस्बे समेत क्षेत्र के उपकेंद्र नेबिलगंज से जुड़े सैकड़ों गांवों गुनौली फीडर, मुहम्मदाबाद फीडर व कस्बे में 12 घंटे बिजली गुल रही। सुबह कर्मचारियों और अधिकारियों की मौजूदगी में इंसुलेटर सही किए गए। तब कहीं जाकर रविवार को दोपहर 12 बजे बिजली सप्लाई चालू हो सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें