फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर हुआ जिले में 70 लाख का कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। रंगों के त्योहार होली पर महंगाई का रत्ती भर भी असर नहीं दिखा। पिछले साल की तुलना में रंग बाजार ने अबकी ज्यादा पकड़ा। कारोबारियों से मिली जानकारी के मुताबिक इस बार जिले भर में रंगों, पिचकारी और अबीर का कारोबार 70 लाख के करीब रहा है। इसमें अबीर व गुलाल की बिक्री सबसे ज्यादा रही। इस बार गुलाल-अबीर ने पानी वाले रंगों को पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन

होली के त्योहार पर महंगाई का असर एक दिन पहले तक दिखा। लेकिन होली के दिन लोगों ने जमकर खरीदारी की। रंग विक्रेता सुधीर ने बताया कि रंगों से अधिक कीमत में बिकने वाले गुलाल और अबीर की बिक्री जमकर हुई है। बताया कि वहीं बच्चों व बुजुर्गों ने भी पानी वाले रंगों को दर किनार करते हुए अबीर से होली खेलना पसंद किया है।
रंगों व पिचकारियों के थोक विक्रेता कल्लू विश्नोई ने बताया कि इस बार रंगों, पिचकारी और अबीर का कारोबार 70 लाख के करीब रहा है। रंग विक्रेताओं का कहना है कि इस होली पर पानी वाले रंगों का प्रयोग नहीं हुआ है। ग्राहकों ने गुलाल और अबीर की मांग ज्यादा की। इस बार बाजार में मथुरा व वृंदावन से विशेष तौर पर लाए गए गुलाल व अबीर की मांग रही। प्राय: तौर पर देखा जाता है कि अबीर व गुलाल हवा में उड़ाते समय जमीन पर गिर जाता है। लेकिन इस बार मथुरा का अबीर और गुलाल हवा में उड़ा तो उसकी रंग अलग ही दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें