फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: शहर में कई मकान जर्जर, पालिका की नजर में सब सही

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। । जैतापुर गांव में हुआ हादसा बानगी है। इस तरह के हादसे शहर में कभी भी उन जर्जर भवनों में हो सकता है, जो नगर पालिका की नजर में सही सलामत हैं। जिले में कई निजी आवासों के अलावा सरकारी एवं गैरसरकारी इमारतें जर्जर हो चुकी हैं। बावजूद इसके लोग इन जर्जर भवनों रह रहे हैं। भवनों में कर्मचारी बैठकर सरकारी कामकाज भी निपटा रहे हैं। इससे बारिश के दिनों में हर वक्त उनके सिर पर खतरा मड़राता रहता है। नगर पालिका को शिकायत आने का इंतजार है।
विज्ञापन

नगर पालिका औरैया का दावा है कि उनकी सीमा क्षेत्र में कोई भवन जर्जर नहीं है। महज एक मामले में शिकायत आने पर मकान मालिक को नोटिस दी गई थी। जैतापुर गांव में छत गिरने की घटना सबक देने वाली है। शहर में भी कई मकान ऐसे हैं जोकि जर्जर हालत में है। इन मकानों में ताले भी जड़े हुए। हर वक्त इन भवनों के गिरने का खतरा मड़राता रहता है। इन भवनों से अक्सर टूटकर मलबा गिरता रहता है। आस पड़ोस में रहने वाले लोगों को हर वक्त भय सताता है। बावजूद नगर पालिका परिषद की ओर से इन्हें लेकर कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है।

सीन-01) एक दर्जन मकानों में आई थी दरार
फोटो-07एयूआरपी 33- मदार दरवाजा मोहल्ला में जर्जर भवन की हालत। संवाद
फोटो-07एयूआरपी 34- मदारदरवाजा मोहल्ला में जर्जर भवन की हालत। संवाद
शहर के मदारदरवाजा मोहल्ला व विधिचंद में साल 2023 में एक दर्जन मकानों में दरारें आईं थी। तब नोटिस भी जारी हुए थे। यहां के वर्तमान हालात चौंकाने वाले हैं। कुछ घरों में ताले जड़े हुए हैं। जर्जर भवनों का मलवा अक्सर गिरता रहता है।अगल-बगल रहने वाले लोगों को हर वक्त भय में रहना पड़ रहा है, लेकिन इन जर्जर भवनों का हल नहीं निकाला जा सका है।
विज्ञापन


सीन-02) भवन के गिर गए छज्जे
फोटो-07एयूआरपी 35- कानपुर रोड पर मरम्मत के लायक जर्जर भवन की हालत। संवाद
शहर के कानपुर रोड पर भी जर्जर मकान की बानगी मिलती है। इस सड़क पर दिनभर अच्छा खासा आवागमन होता है। एक भवन तो इतना जर्जर है कि इसके छज्जे गिर गए हैं। बाउंड्री तक चटक चुकी है। नीचे रेहड़ी लग रही है। ऐसे में यदि मकान का मलवा गिरता है तो अनहोनी से इन्कार नहीं किया जा सकता।

सीन-03)
फोटो-07एयूआरपी 36- बिधूना स्थित भूमि परीक्षण प्रयोगशाला की जर्जर बिल्डिंग। संवाद
बिधूना में तहसील स्तरीय भूमि परीक्षण प्रयोगशाला की बिल्डिंग भी जर्जर है। इसमें फील्ड कर्मी समेत कुल 35 लोगों की तैनाती है, जिन पर हमेशा खतरा मंडराता रहता है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पीछे यह ब्लॉक परिसर में है। कार्यालय के सहायक वरिष्ठ लिपिक पवन कुमार ने बताया कि जर्जर भवन को लेकर पिछली साल विभाग को पत्राचार किया गया था लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


बोले जिम्मेदार
‘शहर में एक जर्जर भवन की शिकायत आई थी। नोटिस जारी किया गया था। हाल फिलहाल कोई भी भवन जर्जर होने की बात सामने नहीं आई है।’
-राम आसरे कमल, ईओ नगर पालिका, औरैया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें