गोल्ड मेडल प्राप्त करने के बाद घर में परिजनों के साथ मनीष
- फोटो : AURAIYA
ऐरवाकटरा (औरैया)। कस्बा निवासी मनीष सक्सेना को अयोध्या स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने गोल्ड मेडल देकर पुरस्कृत किया।
मनीष सक्सेना पुत्र राजकुमार सक्सेना ने बताया कि उन्होंने अयोध्या यूनीवर्सिटी से बीटेक में सर्वाधिक अंक प्राप्त किए है। इसलिए उन्हें राज्यपाल ने पुरस्कृत किया है। वह स्टार्टअप के जरिये आईटी के क्षेत्र में काम करना चाहते हैं। परिजनों ने मिठाई खिलाकर मनीष का उत्साहवर्धन किया। उनकी सफलता पर गौरव सक्सेना, होरीलाल गुप्ता, राजाबाबू सैनी, शिवनंदन यादव, कुलदीप चौहान, राहुल राठौर, हरेंद्र सैनी, सानू खान आदि ने बधाई दी। कहा कि मनीष ने जिले का नाम रोशन किया है।