औरैया। गर्मी और सहालग में फलों की कीमतों में आए उछाल ने शादी विवाह वाले घरों का बजट बिगाड़ दिया है।
महंगाई इस कदर बढ़ गई है कि शगुन में फलों की जो टोकरी पिछले साल तक 1500 रुपये में तैयार हो जाती थी, उसके लिए इस बार 2500 रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं। इतना ही नहीं सेब तो इस बार 250 रुपये किलो बिक रहा है। इससे लोग आम को तवज्जो दे रहे हैं।
इस सीजन में महंगाई की सबसे अधिक मार सेब पर पड़ी है। अप्रैल के महीने में जो सेब 180 रुपये प्रति किलो बिक रहा था। वह महज दो महीने में अब 240 से 250 रुपये प्रति किलो तक पहुंच चुका है। व्यापारियों के मुताबिक माल भाड़ा बढ़ने और गर्मी के कारण मंडियों से आवक कम होने की वजह से फलों के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं।
ऐसे में शादी वाले घरों में फलों का बजट बैठाने के लिए फल विक्रेता शगुन की टोकरी में आम की मात्रा बढ़ाकर बजट को मेनटेन कर रहे हैं। वहीं शादियों में फ्रूट चाट, फ्रूट रायता, फ्रूट शेक में भी कटौती की जा रही है। इसकी जगह शादियों में आम से बना पना, जूस आदि शामिल किया जा रहा है। बाजार में आम इन दिनों 50-60 रुपये किलो है।
-
फल अप्रैल जून
केला 30 50-60
सेब 180 240-250
अनार 80 110
अनानास 60 70
संतरा 80 140
-
बोले दुकानदार-गर्मी और बढ़े मालभाड़े का असर
शादी-विवाह के लिए शगुन की जिस टोकरी में पिछले साल अकेले पांच से सात किलो सेब ही पैक होते हैं। वहां अब आम, केला, संतरा ज्यादा पैक हो रहा। दाम ज्यादा बढ़ने से लोग सेब कम ले रहे हैं। - नईम, फल विक्रेता
डीजल के दाम और बढ़े हुए माल भाड़े ने भी फलों की कीमतों में आग लगाने का काम किया है। आंधी आने के कारण आम की फसल चौपट हो गई है। - इमरान, फल कारोबारी
जिले में ज्यादातर फल कानपुर मंडी से आते हैं। वहां से यहां तक लाने का गाड़ी भाड़ा बढ़ गया है, इसके कारण सारे फलों की कीमतों में इजाफा करना हमारी मजबूरी है।- हासिम, आढ़ती
भीषण गर्मी के चलते फलों के खराब होने का जोखिम बढ़ गया है। जो कीवी पहले 20 रुपये प्रति पीस मिलती थी, वह अब 40 रुपये प्रति पीस के भाव बिक रही है। अनानास के दामों में भी इजाफा हुआ है।
-सत्यनारायन, फल विक्रेता
फोटो -10- ठेली पर सजे फल। संवाद
फोटो -10- ठेली पर सजे फल। संवाद
फोटो -10- ठेली पर सजे फल। संवाद
फोटो -10- ठेली पर सजे फल। संवाद