फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: हाईटेंशन लाइन से आम के पेड़ व गेहूं की फसल जली

Sun, 05 Apr 2026 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-27- जला आम का पेड़ व खेत में लगी आग बुझाते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
सहार। थाना क्षेत्र के गांव गपचरियापुर में रविवार को हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से बड़ा हादसा हो गया। गांव के बाहर स्थित खेत में सूखे आम के पेड़ में अचानक आग लग गई।
विज्ञापन

आग तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती हुई पास के गेहूं के खेत तक पहुंच गई। इससे करीब एक बीघा गेहूं की फसल जल गई।

आग की लपटें उठती देख लोगों ने शोर मचाया। इसके बाद खेत मालिक तेज सिंह व आसपास के ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने सबमर्सिबल चलाकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका लेकिन तब पेड़ पूरी तरह जल गया।
सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड बिधूना की गाड़ी भी मौके पर पहुंची और आग बुझाई। थाना प्रभारी रमेश सिंह मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के नीचे आम का पेड़ था। उसी से आग लग गई।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें