फोटो-29-नवनिर्वाचित अध्यक्ष का स्वागत करती सखियां। स्रोत:ग्रुप
औरैया। एक विचित्र पहल सेवा समिति की महिला शाखा तुलसी सखी ग्रुप ने बृहस्पतिवार को दिवाली मिलन समारोह मनाया। अध्यक्ष लक्ष्मी बिश्नोई के नेतृत्व में सदस्यों ने दिवाली पर्व शांतिपूर्ण संपन्न होने पर खुशी जताई।
समारोह के बाद वर्ष 2027 के लिए मंगला शुक्ला को सखी ग्रुप का अध्यक्ष चुना गया। उनका निर्विरोध चयन सर्वसम्मति से हुआ, जिस पर सदस्यों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष मंगला शुक्ला ने महिलाओं के सम्मान, अधिकार और सुरक्षा के लिए काम करने का संकल्प लिया। उन्होंने सभी सदस्यों को साथ लेकर दायित्व निभाने की बात कही। बैठक में तुलसी विवाह आयोजन की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। मंगला शुक्ला ने बताया कि 24 नवंबर मंगलवार को होमगंज स्थित श्रीपोरवाल धर्मशाला में सुबह 11 बजे से तुलसी विवाह होगा। इस मौके पर मंजू गुप्ता, दामिनी गुप्ता, पायल पोरवाल, पूजा पोरवाल, कुमुदनी देवी, शकुंतला पोरवाल, ममता सिंह मौजूद रहीं।