औरैया। बिजली विभाग के प्रबंध निदेशक का गुरुवार को भ्रमण कार्यक्रम स्थगित होने से तैयारियां धरी रह गईं। उनके आने की तिथि अब बाद में तय होगी।
दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक नितीश कुमार भ्रमण कार्यक्रम आने से दो दिन से अधिकारी तैयारी में जुटे थे। उन्हें विद्युत उपकेंद्रों व कार्यालयों का निरीक्षण करने के साथ जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करनी थी। इसके अलावा 14 बिंदुओं पर प्रगति समीक्षा की भी तैयारी थी। इससे सभी अधिकारी संबंधित तैयारियां पूरी करने में लगे रहे।
सुबह करीब 11 बजे जानकारी हुई प्रबंध निदेशक का भ्रमण कार्यक्रम फर्रुखाबाद में लग गया। इससे अधिकारियों की तैयारियां धरी रह गईं। दिबियापुर खंड कार्यालय के अधिशासी अभियंता दिवेश बहादुर सिंह ने बताया कि प्रबंध निदेशक के आने का कार्यक्रम स्थगित हो गया। उनके आने की तिथि दोबारा तय की जाएगी।