फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: डीएम कार्यालय के पास खुद पर पेट्रोल डालने वाले को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। मुख्यालय में डीएम कार्यालय के पास एक फरियादी ने बुधवार को साथ ले गए बोतल से खुद पर पेट्रोल डाल लिया। सुरक्षा में तैनात कर्मियों की समय रहते नजर पड़ी तो युवक को हिरासत में लेकर चौकी ले जाया गया था। गुरुवार को युवक का शांतिभंग में चालान करते हुए पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन


अयाना क्षेत्र के गांव असेवटा निवासी योगेश कुमार पुत्र सुभद्र सिंह यादव बुधवार दोपहर डीएम कार्यालय पहुंचा था। यहां थैले में कुछ कागजात के साथ एक बोतल भी ले गया। कार्यालय के बाहर मौजूद कर्मचारियों से इस दौरान योगेश ने डीएम के बारे में पूछा। जिस पर कर्मचारियों ने बताया कि साहब कार्यालय में नहीं हैं, कहीं गए हैं। यह सुनते ही एकाएक योगेश ने थैले से बोतल निकालते हुए उसमें भरा पेट्रोल खुद पर डाल लिया। यह देख मौके पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को पकड़ लिया।
जानकारी पर एडीएम महेंद्र पाल सिंह ने मामला जाना जिस पर योगेश ने अपने गांव के प्रधान से विवाद होने का जिक्र किया। दिबियापुर थानाध्यक्ष मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि पुराने आपसी विवाद में योगेश के विपक्षी ग्राम प्रधान को नोटिस जारी हुआ था। जिसमें योगेश अपनी विपक्षी की गिरफ्तारी चाह रहा था। स्वयं पर पेट्रोल डालने को लेकर योगेश को हिरासत में लेकर शांतिभंग में कार्रवाई की गई है। उसे 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें