फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कार सवार युवक पर दुष्कर्म का आरोप, जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। एक महिला ने कार सवार युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। बताया कि विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की नीयत से फायर किया मगर वो मिस हो गई। इससे महिला बच गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सहार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला शुक्रवार को थाने पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि सात अगस्त को वह कोर्ट किसी काम से गई थी। कोर्ट के बाहर निकली तो कार सवार एक युवक ने उसे बैठा लिया। कस्बा के पास पहुंचने पर वह कार में महिला से छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उससे मारपीट कर दी। जान से मारने की नीयत से उस पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली मिस होने से महिला बच गई।
आरोप है कि युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। उसे कई घंटे तक कार से घुमाता रहा। कस्बे में कार पहुंचने पर महिला के शोर मचाने पर युवक उसे नीचे फेंक कर चला गया। प्रभारी निरीक्षक रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी ने बताया कि महिला को मेडिकल के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें