रील में इस्तेमाल हुआ माफियागिरी वाला गाना
खनन अधिकारी देशराज सिंह व पुलिस की टीम ने अवैध खनन के मामले में कुछ मिट्टी लदे ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ा। साथ में एक युवक को भी हिरासत में लिया गया। जिसे कोतवाली में ले जाया गया। अवैध खनन में पकड़े गए इस युवक साथ गए दूसरे युवक ने मोबाइल से कोतवाली के अंदर वीडियो बनाया। जिसमें पुलिस कर्मी काम करते नजर आ रहे हैं। जबकि अवैध खनन में पकड़ा गया अनस नाम का युवक मुस्कुराते हुए देखा गया। इस रील को सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। इस रील की खास बात यह रही कि इसमें माफियागीरी वाले गाने चलाए गए।
मुंशी लाइनहाजिर, दरोगा पर विभागीय जांच
माफियागीरी का यह अंदाज पुलिस की किरकिरी करने वाला रहा। वायरल रील की अमर उजाला पुष्ट नहीं करता है। हालांकि इस रील का संज्ञान सीओ सदर अशोक कुमार ने लिया। मुंशी को लाइन हाजिर कर दिया गया। जबकि दरोगा पर विभागीय जांच शुरू की। सीओ अशोक कुमार ने बताया कि मुंशी प्रशांत को लाइनहाजिर कर दिया गया है। वहीं दरोगा हरीश कुमार पर विभागीय जांच शुरू की गई है। कोतवाली के अंदर रील बनाया जाना गलत है। इसमें सीधे तौर पर लापरवाही सामने आई है।