फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मालिकपुर ने रुरुखुर्द व खरगपुर ने अछल्दा को हराकर जीता मैच

Mon, 29 Dec 2025 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। रुरुगंज स्थित राधा कृष्ण स्टेडियम में प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे दिन रविवार को दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहला मैच मालिकपुर ने रुरुखुर्द को हराकर जीता। वहीं, दूसरे मुकाबले में अछल्दा को हराकर खरगपुर ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन


पहले मैच में मालिकपुर की टीम ने टॉस जीत पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। निर्धारित 10 ओवर के इस मुकाबले में मालिकपुर की टीम ने 126 रन बनाए। इसमें बल्ल्लेबाज पंजाबी ने 43 रन व अंकित चौहान ने 47 रनों की पारी खेली।
जवाब में उतरी रुरुखुर्द की टीम 96 रन बनाकर आउट हो गई। मालिकपुर टीम ने 30 रनों से मैच जीत लिया। मालिकपुर टीम की ओर से अंकित चौहान को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

दूसरा मुकाबला में अछल्दा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 88 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी खरगपुर की टीम के बल्लेबाज राज गुप्ता ने 18 गेदों में 37 रन व कौशल ने 20 गेदों में 34 रनों की पारी खेलकर आठ विकेट से मैच जीत लिया। खरगपुर के खिलाड़ी राज गुप्ता को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें