फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान इंटर कालेज भाग्यनगर बना चैंपियन

Fri, 14 Aug 2015 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक विद्यालयों की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता किसान इंटर कालेज भाग्यनगर ने जीत ली है। चार में से तीन मैच जीतकर किसान इंटर कालेज ने शुरू से ही दबदबा कायम रखा। मुख्य अतिथि के तौर पर नवागंतुक जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन



 
मुख्य अतिथि डीआईओएस चंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में खेल का भी उतना ही महत्व है, जितना पढ़ाई का। विद्यालय प्रबंधक अशोक यादव ने कहा कि विद्यालय को ऊंचाइयों पर ले जाना, उनकी प्राथमिकता है। डीआईओएस ने कहा कि खेलकूद आयोजनों से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का मौका मिलता है।


बच्चों के निखार के लिए शिक्षा के साथ खेलकूद जरूरी है। इस तरह के आयोजनों से बच्चों में छिपी प्रतिभा निखर कर सामने आती हैं। प्रबंधक अशोक यादव ने छात्र- छात्राओं का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता में जो टीम विजेता रहेगी। उस टीम को उनकी तरफ से भी पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन




इससे पूर्व डीआईओएस चंद्र प्रताप सिंह, विद्यालय प्रबंधक एवं सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव, अध्यक्षता कर रहे सपा के दिबियापुर विधानसभा अध्यक्ष कमलेश यादव, प्रधानाचार्य डा. अरविंद शुक्ला, जीजीआईसी प्रधानाचार्य डा. शांती कुमारी यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किए।


इसके उपरांत फीता काटकर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता प्रारंभ कराई। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। विशिष्ट अतिथि योगेंद्र उर्फ कल्लू यादव, पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक व प्रधानाचार्य डा. शांति यादव का शाल ओढ़ाकर स्वागत किया।


आज की प्रतियोगिता में 18 टीमों ने प्रतिभाग किया। सीनियर बालक की प्रतिस्पर्धा में जनता इंटर कालेज अजीतमल, सीनियर बालिका, सब जूनियर बालक, सब जूनियर बालिका में किसान इंटर कालेज भाग्यनगर विजेता घोषित हुए। किसान इंटर कालेज भाग्यनगर को चैंपियन घोषित किया गया।



निर्णायक की भूमिका राजपाल सिंह, राष्ट्रीय खिलाड़ी सुखवीर सिंह, राजेश शुक्ला, श्रीकृष्ण, रघुराम सिंह, होशियार सिंह ने निभाई। संचालन सुरेंद्र प्रकाश पाठक ने किया।



इस अवसर पर कमलेश यादव,  कुदरत उल्ला खां , सुधीर त्रिपाठी, आदित्य त्रिपाठी, गिरजेश निगम, रामौतार ओझा,  कुदरत उल्ला, नरेश गुप्ता, उमाकांत दीक्षित, डा. आंजनेय अवस्थी, रामपाल सिंह गौर, प्रमोद यादव, रमाकांत मिश्रा, प्रेम प्रकाश राजपूत, जितेंद्र कुशवाहा, डा. रामचंद्र दीक्षित, सुधीर त्रिपाठी, अरुण कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें