फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली नोट का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर ब्लाक परिसर में प्रधान के पति की कार में नकली नोट रखने के मामले में मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में नामजद पांच आरोपियों में अभी एक आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है।
विज्ञापन

सात सितंबर 2020 को इंडियन ऑयल चौकी इंचार्ज काली चरन ने सदर ब्लाक में खड़ी प्रधान मीना कुमारी के पति अखिलेश पांडेय की सफेद बोलेरो कार से एक लाख 97 हजार रुपये के नकली नोट बरामद किए थे। पुलिस ने जांच के बाद क्योंटरा गांव निवासी अनूप त्रिवेदी, नागेश, विमल के अलावा जालौन जिले के गांव भदेख निवासी टिलटिल व अंशू के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
इस मामले में पुलिस ने अनूप, नागेश व टिलटिल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। फरार चल रहे विमल पुत्र वीरेंद्र त्रिवेदी निवासी क्योंटरा को पुलिस ने सोमवार सुबह उसके गांव स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अंशू पुलिस की पकड़ से दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें