कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चदैया में महिला ने गुरुवार सुबह मकान के अंदर कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय परिजन खेत पर गए थे। घटना की सूचना महिला के मायके और पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चदैया निवासी दिनेश कुमार पुत्र दुलारेराम की पत्नी सोनम (26) गुरुवार सुबह घर में अकेली थी। घर के सभी लोग खेतों पर काम करने गए थे। सोनम ने घर के कमरे में रखी रस्सी से कुंडे में फंदा बनाकर फंसी लगा ली। परिजन खेतों से लौटकर आए तो सोनम को फंदे पर लटका देखा। परिजनों में कोहराम मच गया। सोनम के मायके में सूचना दी गई। मायके वालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए औरैया भेज दिया। पिता प्रवेश ने बताया के सोनम का मानसिक संतुलन सही नहीं था। समाचार लिखे जाने तक कोई कार्रवाई नहीं की गई थी।