फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंबे में गिरे किशोर की डूबने से मौत

Fri, 02 Nov 2018 12:03 AM IST
auraiya
विज्ञापन
हेमराज की फाइल फोटो। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
पैर फिसलने से बंबे में गिरे किशोर की मौत हो गई। ग्रामीणों ने शव तैरता देख परिवारीजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन


 विकास खंड के ग्राम नोनिकपुर निवासी सुभाष चंद्र का पुत्र हेमराज (15) गुरुवार की सुबह लगभग छह बजे शौचक्रिया के लिए गांव के बाहर खेत पर गया था। शौचक्रिया के बाद वह बंबे के निकट पहुंचा। पैर फिसलने से वह बंबे में गिर गया। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। युवक के घर न पहुंचने पर परिवारीजनों ने तलाश की। तभी गांव के कुछ लोगों ने शव को बंबे में तैरता पाया। जानकारी पर परिवारीजनों में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी पर मृतक के परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।  ग्रामीणों ने इसकी जानकारी थाना पुलिस को दी।  
विज्ञापन



  ग्रामीणों ने बताया कि हेमराज की मौत पर मां रामकांति का बुरा हाल हैै। ग्रामीणों ने बताया कि हेमराज कुछ समय से अस्वस्थ चल रहा था। उसे कभी कभी दौरा भी पड़ जाता था। सूचना पर  लेखपाल राजीव कुमार, ग्राम प्रधान ब्रजेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें