फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में महिला के साथ मारपीट कर की तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बघाकटरा निवासी एक पीड़ित महिला ने ककोर मुख्यालय पहुंचकर एसपी को शिकायती पत्र देकर मामला दर्ज कराने की गुहार लगाई है। पीड़िता ने कुछ दबंग लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने व सामान की तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

ककोर मुख्यालय स्थिति एसपी कार्यालय पहुंची मोहल्ला बघाकटरा निवासी पीड़िता सुनीता चौहान पत्नी स्व. विक्रम चौहान ने एसपी सुनीति को दिए शिकायती पत्र में बताया कि छह जनवरी की रात वह घर में सो रही थी। तभी कुछ दबंग नशे की हालत में उसके घर पहुंचे और दरवाजा खटखटाने लगे। इस पर जब उसने दरवाजा खोला तो उक्त दबंग उसके घर में घुस आए और उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट करने लगे। यही नहीं उक्त लोगों ने उसके घर में रखा सामान भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़िता ने बताया कि इस दौरान उनमें से एक दबंग ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर निकालकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि वह मामला दर्ज कराने को शिकायती पत्र लेकर कोतवाली पहुंची, लेकिन वहां उसकी किसी ने भी नहीं सुनी। पीड़िता ने एसपी से मामला दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में एसपी ने पीड़िता को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें