फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, घर के सभी सदस्य फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
एरवाकटरा (औरैया)। गांव रूपपुर बरौना कलां में रविवार की रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराल वालों ने गुपचुप तरीके से सोमवार को तड़के पांच बजे गांव के बाहर लेकर अंतिम संस्कार कर दिया। इसके बाद घर में ताला डालकर सभी लोग भाग गए। सूचना मिलने पर पहुंची एरवाकटरा थाने की पुलिस व फोरेंसिक विभाग की टीम ने साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

गांव रूपपुर बरौना कलां निवासी जतिना देवी (44) का पति जयपाल शाक्य ट्रक चालक है। रविवार को जतिना देवी का किसी बात पर पति से झगड़ा हो गया। रात में उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराल वालों ने महिला के मायके वालों को सूचना दिए बिना सोमवार को सुबह पांच बजे गांव के बाहर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। इसके बाद घर में ताला डालकर फरार हो गए। उधर, जतिना देवी के भाई उपेंद्र कुमार ने बताया कि गांव रूपपुर बरौना कलां के किसी व्यक्ति ने सुबह आठ बजे फोन पर सूचना दी कि उसकी बहन जतिना देवी की हत्या कर शव को सुबह पांच बजे जलाकर घर कर सभी लोग फरार हो गए हैं। मृतका के पिता नरोत्तम निवासी तालग्राम कन्नौज कहीं बाहर गए हैं, इसलिए नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें