फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवविवाहिता को जलाया, गम्भीर हालत में सैफई रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। थाना क्षेत्र के एक गांव में नवविवाहिता सविता आग से जल गई। स्थानीय अस्पताल के डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे सैफई रेफर कर दिया। पिता ने दहेज की खातिर बेटी को जलाने का आरोप लगाते हुए ससुराल वालों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

इटावा के बकेवर नसीरपुर बोझा गांव निवासी राधाकृष्ण ने पुलिस को बताया कि इसी साल सात मई को बेटी सविता की शादी फफूंद के गांव फूटाताल के चतुर सिह के साथ की थी। शादी में उन्होंने हैसियत के अनुसार दान दहेज भी दिया था। शादी के बाद से ही ससुराल वालों ने कम दहेज के ताने देते हुए बेटी से एक बाइक, भैंस व रुपये की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर उसका उत्पीड़न करने लगे। 20 दिसंबर को अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए पति चतुर सिंह, ननद छुन्नी देवी व नीलम देवी और ताऊ सोबरन सिंह ने सविता को केरोसिन डालकर जला दिया। इससे वह बुरी तरह झुलस गयी। चीख सुकर आसपास के लोग वहां पहुंचे और सविता को अस्पताल ले गए। वहां से डॉक्टर ने उसे सैफई रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें