फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनी महर्षि कश्यप की जयंती

Mon, 06 Apr 2015 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
महाराजा गुहराज निषाद एवं महर्षि कश्यप का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। नगर पालिका इंटर कालेज में कश्यप निषाद मेहरा आदिवासी महासभा के तत्वावधान में जन्मोत्सव कार्यक्रम का मुख्य अतिथि लालजी शुक्ला ने महर्षि कश्यप के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया।
विज्ञापन



अखिल भारतीय लोधी निषाद बिंद कश्यप एकता समता महासभा ने इस अवसर पर रैली निकाली। मुख्य अतिथि लालजी शुक्ला ने कहा कि महाराजा गुहराज निषाद एवं महर्षि कश्यप महान महापुरुष थे। कहा कि हम सभी को अपने पूर्वजों से सीख लेनी चाहिए और उनके बताए रास्ते पर चलकर एक नवभारत का निर्माण करना चाहिए।


जिलाध्यक्ष राजेश कश्यप ने कहा कि महाराजा गुहराज निषाद एवं महर्षि कश्यप हमारे मसीहा थे। हमें अपने पूर्वजों के पद चिन्हों पर चलकर उनके सपनों का साकार करना होगा। इस मौके पर महासभा द्वारा शोभायात्रा भी निकाली गई, जिसका जगह-जगह स्वागत किया गया।
विज्ञापन



समारोह में परशुराम, बृजेश कश्यप, रघुवीर कश्यप, श्याम सुंदर, रिषभ कश्यप, सतपाल, श्याम मनोहर, रिंकू कश्यप, सुनील कश्यप, सरमन कश्यप, रोहित कश्यप आदि मौजूद रहे।

 
अखिल भारतीय लोधी निषाद बिंद कश्यप एकता समता महासभा ने महाराजा गुहराज निषाद एवं महर्षि कश्यप के जन्मोत्सव पर भव्य झांकी निकाली। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली।


मुकेश निषाद का वाडा नारायनपुर चुंगी के पास सभा में वक्ताओं ने दोनों महापुरुषों के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर मीना राजपूत, भानुप्रकाश वर्मा, नंदराम निषाद, देवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें