फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से नहीं शुरू होगी महानंदा एक्सप्रेस, निरस्तीकरण की तिथि

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। कोहरे के कारण 16 दिसंबर से निरस्त चल रही महानंदा एक्सप्रेस के एक फरवरी से शुरू होने की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। रेल प्रशासन ने इस ट्रेन के निरस्तीकरण की तिथि दो मार्च तक बढ़ा दी है।
विज्ञापन

कोहरे के कारण अलीपुर द्वार से दिल्ली जंक्शन जाने वाली 05483 अप स्पेशल महानंदा एक्सप्रेस 16 दिसंबर से व 05484 डाउन स्पेशल महानंदा एक्सप्रेस 18 दिसंबर से निरस्त कर दी गई थी। 28 दिसंबर को रेल प्रशासन ने इस ट्रेन को एक फरवरी से चलाने का सर्कुलर जारी किया था। लेकिन रविवार को जारी हुए दूसरे सर्कुलर में महानंदा एक्सप्रेस के निरस्तीकरण की तिथि बढ़ा दी गई है।
उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि 05483 अप स्पेशल महानंदा एक्सप्रेस 28 फरवरी तक कैंसल रहेगी। जबकि 05484 डाउन महानंदा एक्सप्रेस दो मार्च तक कैंसल रहेगी। महानंदा एक्सप्रेस फफूंद रेलवे स्टेशन से दिल्ली की ओर जाने वाली प्रमुख ट्रेन है। इसके कैंसल होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें