फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो- मैजिक भिड़ंत में एक की मौत, 12 घायल

Sun, 05 Jul 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया रोड पर स्थित सेहुद गेट के सामने शनिवार की दोपहर टेंपो व मैजिक की हुई आमने- सामने की भीषण भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन



शनिवार अपरान्ह ढाई बजे औरैया रोड पर दिबियापुर से औरैया सवारी भरकर एक टेंपो जा रहा था। सेहदु गेट के सामने टेंपो दिबियापुर आ रही एक मैजिक भिड़ गया। इस दुर्घटना में दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।

इश्तियाक पुत्र युसुफ निवासी नई बस्ती इंदिरा नगर दिबियापुर, नीलू यादव पुत्र दिनेश निवासी बादशाहपुर छौंक, विष्णु पुत्र सत्यप्रकाश निवासी थाने के पीछे दिबियापुर, गुलशन पुत्र अवनीश, अवनीश पुत्र रजपाल, संगम पुत्री अवनीश निवासी खरगपुर सरैया रामगढ़ व सेंट जोसेफ स्कूल दिबियापुर का 12वीं का छात्र गोपाल शर्मा, रमाकांती पत्नी जगतपाल निवासी जयकरन पुर्वा दिबियापुर व यूसुफ (35) पुत्र दीन मोहम्मद निवासी बेला घायल हो गए।
विज्ञापन


 
घायल यूसुफ पुत्र दीन मोहम्मद निवासी बेला की सीएचसी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे दिबियापुर थानाध्यक्ष मोहम्मद फहीम अख्तर, एनटीपीसी चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र सचान, बबीना चौकी प्रभारी पप्पू सिंह व सिटी इंचार्ज एचसीपी पान सिंह मय फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे।


सभी घायलो को दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया। डाक्टरों ने गंभीर मरीजों की हालत नाजुक देखते हुए औरैया जिला अस्पताल रिफर कर दिया। पुलिस ने मृतक यूसुफ के घर वालों को घटना के बारे में सूचना दी। परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें