सीएचसी में मौजूद डॉक्टर व बंद रखीं मशीनें।
- फोटो : सीएचसी में मौजूद डॉक्टर व बंद रखीं मशीनें।
सहार। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दंत रोग विभाग में विशेषज्ञ डॉक्टर की तैनाती है, लेकिन यहां पर दांतों की जांच नहीं हो रही। इससे मरीजों को निजी अस्पताल जाना पड़ा रहा है। वहीं, डॉक्टर का कहना है कि मशीनें तो हैं, लेकिन अभी चालू नहीं हैं।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में इन दिनों दंत रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन संसाधनों की कमी है। स्थानीय निवासी रवि कुमार ने बताया कि इलाज नहीं मिल रहा है। केंद्र की दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. अर्पिता ने बताया कि जब तक मशीनें चालू स्थिति में नहीं लाई जाएंगी, तब तक इलाज संभव नहीं है।
सीएचसी सहार के अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि मशीनों की इंस्टॉलेशन में देरी कंपनी स्तर की लापरवाही के कारण हुई है। कई बार कंपनी को अवगत कराया जा चुका है। जल्द ही मशीनों को इंस्टॉल कराया जाएगा।