सहायल (औरैया)। थाना क्षेत्र के कुडरी पुरवा में रविवार की देर रात मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले और पथराव भी हुआ । जिसमें एक पक्ष के पांच लोग घायल हो गए। पीड़ित परिवार ने गांव के प्रधान व उनके करीबियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी सहार में भर्ती कराया है।
पीड़ित शिवराज सिंह निवासी कुडरी पुरवा ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार देर रात को वह अपने परिवार के साथ घर पर था। तभी शराब के नशे में गांव के प्रधान शैलेंद्र यादव व उनके करीबी गजेंद्र सिंह, लाइक सिंह, योगेंद्र सिंह, भूमि सिंह आए और गालियां देने लगे। जब उसने मना किया तो उन्होंने लाठी-डंडों से उसे पीट दिया। बचाने आए शिवम, शिव, खुशबू, शिवराज सिंह, ब्रजनंदन को भी मारा पीटा और पथराव भी किया। जिसमें पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी सहार में भर्ती कराया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष पप्पू सिंह ने बताया कि सभी घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिली है जांच कराकर कार्रवाई की जा रही है।