फोटो 18एयूआरपी20- महिला व बच्चे
- फोटो : AURAIYA
ऐरवाकटरा (औरैया)। कस्बा के मजरा कटरा भटपुरा में सुषमा देवी पत्नी दिनेश चंद्र राठौर ने बताया पति दिल्ली में मजदूरी करते हैं। लॉकडाउन होने की वजह से घर नहीं आ पा रहे है। घर पर अनाज का संकट बना हुआ है।
सुषमा देवी ने बताया कि परिवार में पांच छोटे-छोटे बच्चे है। खेती के लिए मात्र एक बीघा जमीन होने के कारण ही पति बाहर कमाने गए थे। खेती में इतनी फसल भी नहीं होती कि एक साल तक अनाज चल सके। राशन कार्ड न होने की वजह से कोटे से राशन नहीं मिलता है। कई बार ऑनलाइन फार्म भी भरा है पर राशन कार्ड नहीं बन सका है। सीएम पोर्टल पर भी कई बार प्रार्थनापत्र दिया लेकिन अभी कोई सुनवाई नहीं हुई है। मोहल्ले के लोगों ने कोटा डीलर से कहा तो छह किलो चावल मिल गया है। लेकिन इतने में पूरे परिवार कैसे गुजारा होगा। राशन कार्ड न होने के कारण महिला व परिवार के बच्चे बहुत दुखी नजर आए।