फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी मां के साथ मारपीट कर रहे दंपति को रोकने पहुंचे भाई को भी पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के गांव मानीकोठी में मां के साथ गाली गलौज व मारपीट का विरोध करने पर छोटे भाई ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर बड़े भाई को लाठी डंडे से पीटा। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, एक अन्य मामले में एक व्यक्ति के साथ मारपीट के मामले में रुरुगंज चौकी पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

गांव मानीकोठी निवासी रामजीवन पुत्र गोपीचंद ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसका छोटा भाई रामजी और उसकी पत्नी उसकी मां के साथ गाली गलौज कर मारपीट कर रहे थे। चीखपुकार सुनकर वह मां को बचाने गया तो उसके भाई व उसकी पत्नी ने लाठी-डंडों से मारपीट कर उसे घायल कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोगों के पहुंचने पर दोनों वहां से भाग गए। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर घायल रामजीवन को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ केंद्र भेजा है।
उधर, एक अन्य मामले में कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रुरुगंज निवासी सुमित पुत्र नीरज यादव ने आरोप लगाया रुरुकला निवासी चंदन पुत्र रघुवीर, राम कुमार पुत्र राम अवतार उसे गाली गलौज कर झगड़ा करने पर अमादा हैं। रुरुगंज पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर धारा 151 में चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें