दिबियापुर। फफूंद रेलवे स्टेशन पर रुकने वाली लखनऊ आगरा इंटरसिटी एक्सप्रेस 18 घंटा देरी से दूसरे दिन पहुंची। जबकि अवध एक्सप्रेस 13 घंटे देरी से पहुंचने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
14163 अप संगम एक्सप्रेस रात 11 बजकर 45 मिनट के स्थान पर फफूंद रेलवे स्टेशन पर लगभग चार घंटा देरी से रविवार तड़के पहुंची। रात पौने तीन बजे पहुंचने वाली 19038 बरौनी से बांद्रा टर्मिनस अवध एक्सप्रेस लगभग साढ़े 13 घंटे देरी से रविवार शाम को पहुंची। सुबह आठ बजकर 49 मिनट पर दिल्ली जाने के लिए ट्रेन 12419 अप गोमती एक्सप्रेस लगभग साढ़े तीन घंटे देरी से पहुंची।
12311 अप नेताजी एक्सप्रेस दो बजकर 40 मिनट के स्थान पर लगभग नौ घंटा देरी से रात तक पहुंचने की सूचना दी गई। शनिवार शाम छह बजकर 33 मिनट पर लखनऊ से आगरा जाने वाली 12179 अप लखनऊ आगरा इंटरसिटी एक्सप्रेस 18 घंटा देरी से आज दूसरे दिन रविवार दोपहर लगभग एक बजे पहुंची। कानपुर की ओर जाने वाली 12312 डाउन नेताजी एक्सप्रेस 12 बजकर छह मिनट के स्थान पर सवा दो घंटा देरी से पहुंची।