फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलपीजी गैस टैंकर में लगी आग, हड़कंप

Sun, 24 Apr 2016 11:33 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
जलता हुआ टैंकर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पाता से एलपीजी गैस लोड कर हरियाणा के लिए रवाना गैस टैंकर फफूंद रोड के सरैया गांव में सामने जल उठा। गैस टैंकर को जलता देख घबराए गांववासी घर और पशु को छोड़ भाग खड़े हुए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। जिससे एक बड़ा हादसा टल गयाञ
विज्ञापन


 शाम चार बजे फफूंद थाना क्षेत्र के गैस अथॉरिटी इंडिया लिमिटेड (गेल) पाता से एलपीजी गैस लोड कर एक टैंकर हरियाणा के लिए रवाना हुआ। टैंकर अभी 10 किलो मीटर ही निकल पाया था। तभी फफूंद रोड पर शेरपुर-सरैया गांव के सामने टैंकर का टायर तेज धमाके से फटा और उसमें आग लग गई। देखते ही देखते टैंकर का टायर धू-धूकर जल उठा। एलपीजी भरे टैंकर को जलता देख गांववासियों में हड़कंप मच गया।

लोग जिस हालत में थे उसी हालत में जान बचाने को अपने पशु व मकान खुले छोड़कर सेंगुर नदी की ओर भाग खड़े हुए। गांववालों ने टैंकर में आग लगने की सूचना पुलिस दी।
विज्ञापन

 सूचना पाकर शहर कोतवाल नन्हेलाल, फफूंद थाना प्रभारी विनोद यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। इधर सूचना पाकर एसडीएम सदर जितेंद्र श्रीवास्तव व सीओ सदर सुभाष अत्री भी मौके पर पहुंचे।

अग्निकांड की सूचना पर फायर ब्रिगेड के दमकल कर्मियाें के अलावा गेल, एनटीपीसी की दमकल गाड़ियां घटनास्थल की ओर रवाना कर दी गई। दमकल कर्मियों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद जलते हुए टैंकर की आग को शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें