फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 27 जून को निकलेगी जगन्नाथ भगवान की शोभायात्रा

Sat, 31 May 2025 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
शोभायात्रा को लेकर बैठक करते समिति के पदाधिकारी। - फोटो : शोभायात्रा को लेकर बैठक करते समिति के पदाधिकारी।
विज्ञापन
औरैया। एक विचित्र पहल सेवा समिति की महिला शाखा तुलसी सखी ग्रुप की शुक्रवार क्रॉनिक अकादमी में बैठक हुई। इसमें भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा निकालने को लेकर रणनीति बनाई गई। बताया गया कि शोभायात्रा 27 जून को निकलेगी।
विज्ञापन

बैठक में सखी ग्रुप की अध्यक्ष लक्ष्मी विश्नोई ने बताया कि आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया को भगवान जगन्नाथ की यात्रा निकाली जाती है। इस वर्ष 27 जून को शोभायात्रा वृंदावन के मशहूर कलाकारों की झांकी व नृत्य के साथ नगर भ्रमण के लिए धूमधाम से निकाली जाएगी।
समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता ने बताया कि शोभायात्रा को यादगार बनाने के लिए प्रयास किया जा रहा हैं। बैठक में लक्ष्मी गुप्ता, मधु शर्मा, एकता गुप्ता, सीता पोरवाल, दामिनी गुप्ता, मंगला शुक्ला, अर्चना विश्नोई, पूजा पोरवाल समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें