औरैया। एक विचित्र पहल सेवा समिति की महिला शाखा तुलसी द्वारा आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को प्रभु जगन्नाथ की भव्य शोभायात्रा शुक्रवार को धूमधाम से निकाली गई। आचार्य पंडित केशवम अवस्थी ने डीएम व एडीएम से मूर्ति पूजन कराया। शहर में पहली बार निकाली गई शोभायात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ शामिल हुई।
शहर में पहली बार निकाली गई भगवान जगन्नाथ जी की शोभायात्रा फूलमती मंदिर से शुरू होकर शहर के शहीद पार्क रोड, सुभाष चौक, इटावा रोड, संजय गेट, गुरुहाई मुहाल, संकट मोचन मार्ग, लेडीज मार्केट, हलवाई खाना, सदर बाजार, तहसील चौराहा, दिबियापुर रोड होते हुए फूलमती मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई।
प्रभु जगन्नाथ जी की शोभायात्रा में बैंड बाजे की धुन पर वृंदावन से आए कलाकारों ने राधा-कृष्ण की झांकी तथा मनोहारी नृत्य का प्रस्तुत किया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने जगह-जगह प्रभु जगन्नाथ जी की आरती उतारकर आशीर्वाद लिया। वहीं, लोगों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा में शामिल भक्तों को शर्बत और ठंडे पानी का वितरण किया।
शोभायात्रा के समापन पर फूलमती मंदिर कमेटी ने श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया। विचित्र पहल सेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि दो सालों से जगन्नाथ जी की शोभा यात्रा निकाले जाने की संस्था तैयारी कर रहा था, लेकिन कोरोना काल के चलते संभव नहीं हो पा रहा था। इस बार भगवान की कृपा के चलते संस्था को शोभायात्रा निकालने का सौभाग्य प्राप्त हो सका।
कार्यक्रम में महिला शाखा तुलसी की अध्यक्ष लक्ष्मी विश्नोई, डॉ. अनूप विश्नोई, डॉ. एसएस सिंह परिहार, सभासद छैया त्रिपाठी, डॉ. गोविंद द्विवेदी, पारुल अग्रवाल, मुकेश विश्नोई, आदित्य पोरवाल, महिला शाखा तुलसी की प्रभारी बबिता गुप्ता, सतीश पोरवाल, सुनील अवस्थी, महिला शाखा तुलसी की मीरा गुप्ता, लक्ष्मी वर्मा, एकता गुप्ता, नीता त्रिपाठी, क्षमा सोनी समेत भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।
शोभायात्रा शुरू करने से पूर्व भगवान जगन्नाथ जी की पूजा-अर्चना करते डीएम पीसी श्रीवास्तव व अपर जि?- फोटो : AURAIYA