फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा की दुकान से गोलक लूटी

Mon, 30 Mar 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया।
विज्ञापन
विज्ञापन
कंचौसी(औरैया)। पल्सर सवार लुटेरों ने दिन दहाड़े सराफा की दुकान में घुसकर रुपयों भरी गोलक लूट ली।  पीड़ित व्यापारी ने पुलिस से मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन


कंचौसी कस्बा के सराफा व्यापारी राम कुमार सोमवार दोपहर दुकान के बाहर खाना खा रहे थे। उसी दौरान पल्सर से आए युवक उनकी दुकान में घुस गए। राम कुमार ने बताया कि वह कुछ समझ पाते, इससे पहले ही लुटेरों ने रुपयों भरी गोलक निकाल ली। लूट होती देख वह चीख पड़े। जब तक पड़ोसी दुकानदार वहां पहुंचते, लुटेरे मंगलपुर की ओर भाग गए।
विज्ञापन


पीड़ित राम कुमार ने मंगलपुर चौकी में शिकायत दर्ज कराई है। चौकी के एसआई आर डी बाजपेयी ने घटनास्थल पर पहुंच लोगों से पूछताछ की। सराफा दुकानदार ने गोलक में 20 हजार रुपये होने की बात कही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें