फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार उम्मीदवारों ने लिए नाम वापस

Mon, 30 Mar 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला बार एसोसिएशन चुनाव में सोमवार को नाम वापसी के साथ ही नामांकन पत्रों की जांच की गई। इस दौरान कनिष्ठ पद के छह पदों पर चार के नामांकन वापस लिए जाने से इस पद के बाकी सभी उम्मीदवारों का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। वहीं नामांकन पत्रों की जांच में एक नामांकन पत्र को छोड़कर सभी सही पाए गए हैं।
विज्ञापन


डीबीए के 8 अप्रैल को होने वाले चुनाव को लेकर कचहरी में गर्मजोशी का माहौल बना हुआ है। सोमवार को एल्डर्स कमेटी के सदस्याें ने नामांकन पत्रों की जांच की। कमेटी के सदस्य शिवशंकर दीक्षित व संतोष कुमार दीक्षित ने बताया कि मंगलवार को आपत्तियों को सुनने के बाद नामांकन सूची प्रकाशित कर दी जाएगी। इधर कनिष्ठ सदस्य के निर्धारित 6 पदों पर 10 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए थे।

 जिनमें से पवन पोरवाल, विनायक राव शाक्य, जितेंद्र सिंह व श्याम मोहन गुप्ता के नामांकन वापस लिए जाने के बाद अब बाकी बचे छह युवा अधिवक्ता शिवम शर्मा, दिनेश सिंह चौहान, श्रीकृष्ण दुबे, ओमकार पाल, रवींद्र चौधरी व फरहत अली का कनिष्ठ सदस्य पद पर निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। एल्डर्स कमेटी के अधिवक्ता मंजुल मिश्रा, प्रमोद यादव, अभिषेक पांडेय, प्रदीप त्रिपाठी, शशिकांत पांडेय, ओमकार पांडेय, पिंटू पाल, हिमांशु, मोहम्मद अकरम ने चयनित सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विज्ञापन


मौके पर अध्यक्ष पद के दावेदार सुरेंद्र नाथ शुक्ला ने मिष्ठान वितरित कर सभी भावी सदस्यों को बधाई दी। उधर नामांकन पत्रों की जांच कर रहे देवेंद्र पांडेय व ब्रह्मस्वरूप गुप्ता, शिवशंकर दीक्षित व संतोष दीक्षित ने सभी निर्विरोध चयन कर्ताओं का स्वागत किया।

वहीं दूसरी ओर अध्यक्ष पद के लिए चुनाव मैदान में खड़े तीनों प्रत्याशी सुरेंद्र नाथ शुक्ला, अशोक अवस्थी व इंद्रपाल सिंह भदौरिया तथा महामंत्री पद के दावेदार चारों प्रत्याशी देवालय चौधरी, अरविंद पाल पम्मू, संजीव चतुर्वेदी व प्रमोद भदौरिया ने संपर्क अभियान छेड़ रखा है। जिला बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर जिला जजी व बाहर सड़क पर होर्डिंग व बैनर से पटे हैं। डीबीए प्रवक्ता शिवम शर्मा ने बताया कि 1 अप्रैल को नाम वापसी होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें