फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: तमंचा दिखाकर नकदी और बाइक लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। बाइक से शुक्रवार देर रात घर लौटते वक्त दो युवकों के साथ सुरान रोड स्थित बंबा के निकट चार युवकों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित घायलों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन


सदर कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर पिंकू राठौर पुत्र सतीश निवासी पढ़ीन दरवाजा ने बताया कि वह मोहल्ले के ही निवासी रोहित पुत्र रामनरेश के साथ शुक्रवार की देर रात बाइक से सुरान रोड होते हुए घर आ रहा था। रास्ते में सुरान बंबा पर पहले से घात लगाए बैठे चार लोगों ने उसे रोक लिया और मारपीट करने लगे।
इस दौरान मारपीट करने वाले युवकों ने उसे तमंचा दिखाकर उनके बाइक, मोबाइल, सोने की जंजीर व अंगूठी और जेब में पड़े लगभग 2500 रुपये छीनकर भाग गए। घायलावस्था में पास की दुकान पर पहुंचा और वहां पर मौजूद लोगों की मदद से परिजनों को सूचना दी। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से मामले की जांच करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की। तहरीर लेकर पुलिस जांच में जुटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें