फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो चालक के साथ मारपीट कर रुपये व मोबाइल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। इटावा से शुक्रवार रात ऑटो बुक कर औरैया आए युवक ने साथियों के साथ मिलकर चालक को पीट दिया। उसके रुपये व मोबाइल भी लूट लिया। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर महिला हेल्प डेस्क को घटना के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया है।
विज्ञापन

इटावा के सिविल लाइन निवासी ऑटो चालक अर्जुन ने सदर कोतवाली में बताया कि वह शुक्रवार देर रात शास्त्री चौराहे के पास खड़ा था। तभी एक युवक उसके पास आया और औरैया चलने के लिए छह सौ रुपये में ऑटो बुक किया। वह रात में ही औरैया के लिए चल दिया। देर रात सदर कोतवाली क्षेत्र के देवकली चौराहा (खानपुर चौराहा) पहुंचने पर युवक ने ऑटो रुकवा लिया। जब उसने बुकिंग के रुपये मांगे तो आनाकानी करने लगा। युवक ने कुछ लोगों को फोन कर बुला लिया और मारपीट कर जेब में पड़े 700 रुपये व मोबाइल लूट लिया।
पीड़ित का आरोप है कि रात में जब वह कोतवाली शिकायत करने पहुंचा, तो पुलिस कर्मियों ने सुबह 10 बजे शिकायती पत्र लेकर आने की बात कहकर टरका दिया। सुबह उसने महिला हेल्प डेस्क पर शिकायती पत्र देकर मामला दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है। ब्रह्मनगर चौकी इंचार्ज रामप्रकाश यादव ने बताया कि उन्हें महिला हेल्प डेस्क से प्रार्थना पत्र मिला है। न तो पीड़ित मिला है और न ही प्रार्थना पत्र में उसका मोबाइल नंबर लिखा है। कहा कि वह पीड़ित को तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें