फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्म दिन पर याद किए गए मिनी लोहिया

Fri, 23 Jan 2015 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
ककोर स्थित सपा जिला कार्यालय पर मिनी लोहिया स्व. जनेश्वर मिश्र का जन्म दिन धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सपाइयों ने उन्हें याद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष शिवनाथ सिंह यादव ने की।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष यादव ने कहा कि स्व. जनेश्वर  आजीवन सामाजिक, आर्थिक विषमता एवं शोषण के खिलाफ संघर्ष करते रहे। उन्होंने अपना जीवन गरीबों, पिछड़ों व वंचितों को न्याय दिलाने में लगा दिया।

ईमानदारी की मिशाल स्व.मिश्र ने भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में मंत्री के पदों पर रहकर देश की उन्नति के लिए लंबे समय तक अपनी सेवाएं दी। श्री यादव ने सभी से स्व.मिश्र की जीवन शैली से प्रेरणा लेने की अपील की।
विज्ञापन

 
गोष्ठी में महासचिव ओम प्रकाश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश ओझा, कोषाध्यक्ष अनवार हसन, प्रवक्ता अनवर सिंह यादव, सचिव वंश गोपाल कुशवाहा, अल्प संख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष हाफिज अब्दुल सत्तार आदि लोगों ने भी संबोधित किया।

इस मौके पर राजेंद्र शर्मा, जेपी यादव, संजीव पाल, नौशाद अली, रफत उल्ला, टिल्लू राजपूत, अनीस खां, मीडिया प्रभारी अवधेश भदौरिया, रवींद्र सिंह याज्ञिक सहित तमाम सपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें