फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बीहड़ की तीन समितियों के खुलेंगे ताले, मिलेगी खाद

Sat, 20 Dec 2025 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। बीहड़ में खाद की उपलब्धता के लिए किसानों को प्राइवेट दुकानों पर निर्भर रहना पड़ता है। किसानों को खाद के लिए अजीतमल, मुरादगंज व औरैया तक भागदौड़ करनी पड़ती है।
विज्ञापन

अब पिछले 10 साल से अयाना के बीहड़ में बंद पड़ीं तीन समितियों का संचालन खरीफ सीजन से शुरू होने जा रहा है। इसके लिए कागजी कवायद शुरू हो गई है।
जिले में वर्तमान समय में 79 सहकारी समितियां है। इनमें से 76 समितियों पर किसानों को रियायती ऋण पर खाद मुहैया कराई जा रही है। सहकारिता विभाग की ओर से पिछले डेढ़ साल में जिले में निष्कि्रय 12 समितियों के ताले खोले गए हैं।
अब विभाग की निगाहें बीहड़ तक पहुंची है। इस कवायद में अयाना क्षेत्र की सहकारी समितियों पर अभी तक ताले जड़े हुए हैं। यहां पर पिछले 10 साल से समितियों के घाटे में रहने की वजह से खाद वितरण का काम नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन

ऐसे में किसानों को खाद के लिए भटकना पड़ रहा है। इन समितियों में अयाना, बड़ेरा व सेंगनपुर शामिल हैं। इन समितियों से तकरीबन दो हजार के करीब किसान जुड़े हुए थे।
विभाग की ओर से इन समितियों को शुरू कराने के लिए जीएसटी रजिस्ट्रेशन से लेकर अन्य कागजी प्रकि्रया लगभग पूरी करा ली गई है। अब बैंक से धन आवंटन के साथ ही सचिवों की तैनाती का काम होना शेष है। ऐसे में विभाग अब इन समितियों पर खाद वितरण को शुरू कराने के लिए खरीफ सीजन में तैयारी बना रहा है।

अयाना क्षेत्र की बंद पड़ी तीन समितियों को दोबारा से सकि्रय किया जाएगा। इसके लिए कागजी कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। खरीफ सीजन से यहां खाद वितरण का काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

-संजीव कुमार, एआर कोऑपरेटिव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें