फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: ससुराल वाले पीट रहे हैं...पुलिस को फोन कर महिला ने लगा ली आग

Fri, 19 Dec 2025 05:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

संतान न होने व शौहर के दूसरे निकाह की बात से महिला परेशान है। घटना गांव कुदरकोट की है।
विज्ञापन
सीएचसी पर मौजूद आग से झुलसी महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डायल 112 पर शुक्रवार को फोन कर एक महिला ने पुलिस को बताया कि ससुराल वाले उसे पीट रहे हैं...इतना कहकर उसने आग लगा ली। पुलिस महिला तक पहुंची तो वह 80 फीसदी झुलसी मिली। पुलिस ने उसे सीएचसी पर भर्ती कराया, यहां से उसे सैफई रेफर कर दिया है। महिला संतान न होने और शौहर के दूसरे निकाह की बात को लेकर परेशान है।

थाना क्षेत्र के गांव कुदरकोट निवासी राशिद का निकाह छह साल पहले कानपुर के शिवराजपुर निवासी गुलशन बानो के साथ हुआ था। महिला ने पुलिस को बताया कि उसके कोई संतान न होने से आए दिन ससुरालीजन ताने मारने लगे। पुलिस के अनुसार अभी हाल ही में ससुरालीजन राशिद के दूसरे निकाह की बात करने लगे। महिला के विरोध करने पर उसको पीटा गया।

शुक्रवार सुबह संतान न होने की वजह से ससुरालीजन राशिद के दूसरे निकाह की बात कर रहे थे। महिला के विरोध करने पर उसे पीट दिया गया। इससे नाराज होकर महिला ने पुलिस को फोन किया और अपने को आग के हवाले करने की बात कही। इसकी सूचना पर थानाध्यक्ष फोर्स के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे, लेकिन इससे पहले महिला के हाथ बुरी तरह से झुलस चुके थे। उसकी हालत देख पुलिस उसे एरवाकटरा सीएचसी ले गई। वहां से उसे सैफई रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष कुदरकोट अमर बहादुर सिंह ने बताया कि महिला का इटावा के सैफई में उपचार हो रहा है। मायके पक्ष के लोग पहुंच गए है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


अस्पताल में शौहर को देख बोली-बचा लो
अस्पताल में शौहर को देख महिला ने कहा कि बचा लो... हम सभी को माफ कर देंगे। हादसे की जानकारी होने पर मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। एरवाकटरा सीएचसी के डॉ. मोहित यादव ने बताया कि महिला करीब 80 प्रतिशत झुलसी है। उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें