फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों पर लटके ताले, परिजनों संग आरोपी फरार

विज्ञापन
घटना स्थल पर छानबीन करतीं एसपी चारू निगम। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। अछल्दा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद से गांव में तनाव की स्थिति है। घटना के बाद से आरोपी परिजनों संग फरार हैं और घरों में ताले लटके हैं। एसपी चारू निगम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें लगाई हैं।
विज्ञापन

अछल्दा थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद एसपी चारू निगम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस टीम ने घटना स्थल से कई साक्ष्य एकत्र किए हैं। एसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के एसओजी, सीओ बिधूना, थानाध्यक्ष अछल्दा के साथ ही चार टीमें गठित कर जल्द से जल्द गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं।
पुलिस टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें डाल रहीं हैं। घटना के बाद से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा है और गांव के लोग दहशतजदा हैं। एसपी ने कहा कि आरोपियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें