फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन को घोषणा पर बाजारों में उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए शुक्रवार रात 10 बजे से 55 घंटे के लिए फिर से लॉकडाउन का आदेश जारी हुआ है। प्रशासन की घोषणा के साथ ही थोक और खुदरा बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हर कोई रोजमर्रा का सामान जुटाने में लगा रहा। इनमें ग्रामीण क्षेत्र के लोगों और दुकानदारों की भीड़ अधिक रही। भीड़ बढ़ने से दिन भर प्रमुख बाजारों में जाम लगा रहा।
विज्ञापन

लॉकडाउन की घोषण के साथ ही लोगों में हड़कंप जैसी स्थिति रही। लॉकडाउन अवधि फिलहाल 13 जुलाई सुबह पांच बजे तक रहेगी, लेकिन लोगों को आशंका है कि संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए कहीं समय न बढ़ा दिया जाए, इसकी तैयारी वह पहले से कर लें। शुक्रवार सुबह से लेकर देरशाम तक किराना बाजार, गोशाला रोड, फूलमती मंदिर मार्केट, लेडीज मार्केट, जेसीज चौराहे के पास काफी भीड़ रही। हर दुकान पर ग्राहक था तो वहीं सड़कों पर सामान क्षमता से अधिक ले जाने वालों की भीड़। सामान ले जाने के लिए आटो, बाइक, कार आदि भी लेकर लोग बाजार में पहुंचे, जिससे वहां जाम की स्थिति पूरे दिन रही।
व्यापारी पवन अग्रवाल ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र से लोगों की अधिक भीड़ बाजार में रही है। इन ग्राहकों ने अधिक मात्रा में सामान खरीदा। बताया कि एक माह में आज सबसे अधिक ग्राहक बाजार में देखने को मिले हैं। व्यापारी नेता संजय दीक्षित ने बताया कि लोगों में आशंका है कि कि कहीं लॉकडाउन अवधि बढ़ा न दी जाए। इसके चलते लोग बाजार में खरीदारी के लिए आए। शुक्रवार को कारोबार करोड़ों में रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें