फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉट स्पाट कृष्णानगर का मुआयना कर सावधानी बरतने की हिदायत दी

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। हॉटस्पॉट घोषित कृष्णानगर का सोमवार को मंडलायुक्त डॉ.सुधीर एम बोबडे और आईजी कानपुर जोन मोहित अग्रवाल ने निरीक्षण किया। इलाकाई लोगों से सावधानी बरतने को कहा।
विज्ञापन

साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों को जरूरत का सामान मिलने में किसी भी तरह की दिक्कत न होने दी जाए।
सोमवार को दिबियापुर में फफूंद चौराहे पर पहुंचे मंडलायुक्त व आईजी पैदल ही हॉटस्पॉट क्षेत्र का मुआयना करने निकले। अधिकारियों ने घरों की बालकनी में खड़े लोगों से दैनिक जरूरतों की सामग्री पहुंचने के बारे में जानकारी ली। लोगों से बालकनी में आने पर भी मास्क का इस्तेमाल करने की हिदायत दी।
इस दौरान एक व्यक्ति ने जानवरों के लिए भूसा न मिलने की शिकायत की। अधिकारियों ने लोगों से राशन, दूध, सब्जी आदि मिलने में आ रही परेशानियों के बारे में पूछा। उन्होंने लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की हिदायत दी।
विज्ञापन

हॉटस्पॉट में पहुंचे अधिकारियों ने कोरोना संक्रमित महिला की हिस्ट्री की जानकारी ली। इस दौरान डीएम अभिषेक सिंह, एसपी सुनीति, एसडीएम औरैया विजेता, सीओ सुरेंद्र नाथ, सीएचसी अधीक्षक डा.जितेंद्र यादव, ईओ दिबियापुर मोनिका उमराव, इंस्पेक्टर विनोद कुमार शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें