फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपणन निरीक्षक से अभद्रता करना पड़ा भारी

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। बेला की विपणन निरीक्षक तथा गेहूं क्रय केंद्र प्रभारी के साथ अभ्रदता करने वाले तीन लोगों को भारी पड़ गया। विपणन निरीक्षक की शिकायत पर डीएम ने एसडीएम बिधूना को प्रकरण की जांच करने मौके पर भेजा। शिकायत की पुष्टि होने पर डीएम के निर्देश पर तीनों को शांतिभंग में इटावा जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

परसे पुर्वा बेला निवासी पल्लेदारों के ठेकेदार व निलक उपुर्वा विमल कुमार ने बताया कि 25 अप्रैल को हरीओम दुबे, विमल कुमार, अनूप कुमार ने विपणन निरीक्षक अराधना गिरी को खरी-खोटी सुनाई। विपणन निरीक्षक द्वारा इस संबंध में उनसे कारण पूछा गया तो वह लोग और उग्र हो गए। देख लेने की धमकी देने लगे। विपणन निरीक्षक ने प्रकरण की शिकायत डीएम अभिषेक सिंह से की। जिस पर मौके पर पहुंचे एसडीएम राशिद अली ने प्रकरण की जांच की।
रिपोर्ट डीएम को भेज दी। डीएम के निर्देश पर हरीओम दुबे, विमल कुमार व अनूप कुमार को एसडीएम ने शांतिभंग में निरुद्ध कर जेल भेज दिया। रविवार को तहसील में सत्ता पक्ष के नेताओं ने तीनों के जेल भेजा जाने का विरोध किया। तीनों को निर्दोष बताया। विपणन निरीक्षक का कहना है कि खरीद केंद्र पर विमल दुबे नाम का व्यक्ति नियमों के विरुद्ध गेहूं क्रय करने का दबाव बना रहा था। मना करने पर अनावश्यक दबाव बनाकर देख लेने तथा गाड़ी क्षतिग्रस्त करने की धमकी देने लगा। इसी से उन्होंने मामले की शिकायत डीएम से की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें