फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर आधुनिक शौचालय बने अरसा बीता, नहीं मिली सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। रेलवे स्टेशन फफूंद पर यात्रियों की सुविधाओं के लिए रेलवे ने आधुनिक यात्री शौचालय व स्नानागार का निर्माण कराया है। निर्माण हुए एक वर्ष बीतने को है, इसके बाद भी शौचालय शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

इटावा और कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशनों के बीच फफूंद रेलवे स्टेशन आदर्श रेलवे स्टेशन है। औरैया जिले का प्रमुख रेलवे स्टेशन होने के कारण रेल प्रशासन यहां यात्री सुविधाओं में लगातार बढ़ोतरी कर रहा है। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर अत्याधुनिक शौचालय और स्नानागार का निर्माण कराया गया है।
निर्माण का लगभग एक वर्ष बीतने के बावजूद अभी तक शौचालय में ताला पड़ा हुआ है। एक्सप्रेस ट्रेनों के यात्री साधारण शौचालय का प्रयोग करने से कतराते हैं।
स्टेशन अधीक्षक वेदप्रकाश का कहना है कि शौचालय और वाहन स्टैंड का टेंडर निकला था। परंतु अभी तक किसी ने इसमें रुचि नहीं दिखाई। इसके चलते शौचालय शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें