फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल प्लाजा पर ट्रकों से उतारे गए मजदूरों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। बुधवार की शाम टोल प्लाजा पर बनाए गए आश्रय स्थल पर रुके करीब 150 मजदूरों ने ट्रकों पर सवार होकर जिला प्रशासन पर कोई इंतजाम न करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इससे वहां काफी देर तक अफरातफरी मची रही।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह साढ़े नौ बजे से दिल्ली से दो ट्रकों में आए पश्चिम बंगाल के करीब 150 प्रवासी मजदूरों को टोल प्लाजा पर रोका गया। उनको दूसरे वाहनों से घर भेजने का आश्वासन दिया गया। लेकिन शाम तक कोई इंतजाम न होने के चलते प्रवासी मजदूरों ने घर भेजने की जिद की।
उन्होंने आरोप लगाया कि सुबह से अभी तक प्रशासन ने उनके भेजने का कोई इंतजाम नहीं किया है। पुलिस प्रशासन, एसडीएम के आने का इंतजार कर रहा है। मौके पर मौजूद तहसीलदार संध्या शर्मा एवं पुलिस प्रशासन ने मजदूरों को समझाने का प्रयास किया। इस संबंध में उपजिलाधिकारी अजीतमल रमेश यादव ने बताया कि मजदूर जल्दी घर जाने की जिद कर रहे है। उनको सुबह रोका है व उनके खाने पीने का इंतजाम किया गया। सभी को ससम्मान उनके घर पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें