फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे के शिकार लोगों की मदद के लिए प्रशासन मुस्तैदी से जुटा

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। इटावा-कानपुर हाईवे पर गांव चिरुहली के पास सड़क पर खड़े डीसीएम में ट्राला की टक्कर से 28 प्रवासी मजदूरों की मौत के मामले में जिला प्रशासन ने आर्थिक मदद दिलाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। अभी घटना में मरने वालों की सूची तैयार की गई है। घायलों को सूची तैयार की जा रही है। उधर, एडीएम रेखा एस चौहान ने बताया कि उत्तर प्रदेश व बिहार के मृतकों के परिजनों के खाते में धनराशि भेजे का काम शुरू हो गया है। सरकार के सत्यापन करने के बाद खाते में रकम पहुंच जाएगी। वहीं, डीएम ने बताया कि एनईएफटी के जरिए खातों में धनराशि भेजी जाएगी।
विज्ञापन

सड़क हादसे में ट्रॉला सवार 28 मजदूरों की अब तक मौत हो चुकी है। 13 घायलों का सैफई में इलाज हो रहा है। इस घटना में औरैया जिला अस्पताल ने 30 घायलों को सैफई रेफर किया था। इसमें ठीक हो चुके 17 लोगों को घर भेजा जा चुका है। इस मामले में यूपी के मुख्यमंत्री ने मरने वालों के परिजनों को दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की बात कही थी।
मुख्यमंत्री के आर्थिक मदद के एलान के बाद जिला प्रशासन ने इस दिशा में भी काम शुरू कर दिया है। एडीएम रेखा एस चौहान ने बताया कि हादसे के शिकार लोगों की सूची तैयार की जा रही है। अभी तक मरने वाले 28 लोगों की सूची तैयार की गई है। इसमें झारखंड के 13, पश्चिम बंगाल के सात, बिहार के चार, मध्य प्रदेश का एक, उत्तर प्रदेश के तीन मजदूर शामिल हैं। घायलों की सूची बनाई जा रही है। सूची तैयार होने के बाद मृतक के परिजनों और घायलों को शासन से मिलने वाली आर्थिक मदद के लिए शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें