फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों की मदद में खुलकर आगे आ रहे दानवीर

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। लॉकडाउन के दौरान कामकाज ठप होने से रोज कमाने खाने वालों के सामने दो वक्त की रोटी का संकट खड़ा हो गया है। जिले के समाजसेवियों ने इनकी मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। कोई राशन बांट रहा है तो कोई भूखों को लंच पैकेट पहुंचा रहा है। इन समाजसेवियों का कहना है कि भूखों का पेट भरने में उन्हें सुकून मिलता है। यह अभियान लॉकडाउन चलने तक जारी रहेगा।
विज्ञापन

सूरज मोटर्स के संचालक राजकुमार सक्सेना 20 दिन में शहर के करीब 2030 लोगों को राशन वितरित कर चुके हैं। गुरुवार को पुरानी सब्जी मंडी में 50 से अधिक जरूरतमंदों को राशन सामग्री वितरित की। इस मौके पर अखिलेश सक्सेना, गनेश सिंह, बृजेंद्र गुप्ता, अशोक गुप्ता व विमल सक्सेना आदि मौजूद रहे।
वहीं, समाजसेवी शुभम पाल जिले भर में घूम-घूमकर राशन सामग्री, लंच पैकेट, सैनिटाइजर व मास्क आदि बांट रहे हैं। गुरुवार को उन्होंने कस्बा कंचौसी में आधा सैकड़ा से अधिक जरूरतमंदों को राशन वितरित किया। इस मौके पर भीखम सिंह पाल, शैलेंद्र, पवन व जितेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, अछल्दा में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पदाधिकारियों ने विकास खंड के ग्राम भैंसोल में राहत सामग्री वितरित की। इस मौके पर सह खंड कार्यवाहक कपिल बाजपेयी, श्यामू शुक्ला, मंडल प्रमुख अंकित, सुभाष मिश्रा, कौशलेन्द्र, रविकान्त, विष्णु, शिवम, अवनीश मौजूद रहे। इसी तरह एरवाकटरा कस्बे से छह किमी दूर उमरैन में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने गरीब, असहाय और बेवा महिलाओं को राशन बांटा गया। यहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक मधुराम, जिला प्रचारक पीयूष, विद्यायक प्रतिनिधि देवेश शाक्य, जीवाराम के साथ डॉ. मनीष गुप्ता, केशव, कौशल, रिंकू गुप्ता, सोनू, अश्वनी प्रजापति, हिमांशु आदि मौजूद रहे।
वहीं, दिबियापुर के ग्राम बला की मड़ैया पहुंचीं एसडीएम औरैया विजेता ने दिहाड़ी मजदूरों को राशन वितरित किया। उन्होंने आश्वस्त किया कि किसी भी जरूरतमंद को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें