फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर रहने की ताकीद के बाद जमुहां एवं कृष्णानगर में पसरा रहा सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। दो कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद हॉटस्पॉट घोषित जमुहां ग्राम पंचायत के कृष्णानगर मोहल्ले में गुरुवार को ज्यादा सख्ती रही। इसके चलते मोहल्ले में सन्नाटा पसरा रहा। बड़े अफसरों ने फोर्स के साथ जायजा लिया और लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी।
विज्ञापन

वहीं, पुलिस भी मुस्तैद रही और लोगों को घरों से निकलने नहीं दिया। फफूंद-दिबियापुर मार्ग की सभी गलियां सील हैं। लोगों को जरूरत के सामानों की होम डिलीवरी कराई गई। उधर, फायर बिग्रेड की टीम ने मोहल्ले में जगह-जगह सैनिटाइज कराया।
एडीएम एमपी सिंह, एएसपी कमलेश दीक्षित व सीओ सुरेंद्र नाथ ने गुरुवार को हॉस्पॉट क्षेत्र का जायजा लिया। इस दौरान दिबियापुर थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला से सख्ती बरतने के लिए कहा। इसके बाद इंस्पेक्टर विनोद कुमार शुक्ला ने फोर्स के गश्त कर लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी। एसडीएम विजेता ने भी पहुंचकर लोगों को घरों में रहने के लिए कहा।
विज्ञापन

साथ ही साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। इस दौरान फफूंद चौराहे से लेकर एनटीपीसी कैनाल रोड के बीच में फायर बिग्रेड की गाड़ी से सैनिटाइजेशन प्रक्रिया चलती रही। जमुहां प्रधान पति मेघनाद यादव ने बताया कि राशन, दूध एवं सब्जी की होम डिलीवरी हो रही है।
उधर, फफूंद-दिबियापुर मार्ग पर पडने वाली एनटीपीसी कालोनी परिसर में गेट को बंद करा दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार एनटीपीसी कालोनी गेट के बाहर ही राशन, दूध, सब्जी आदि उपलब्ध कराई जा रही है। एनटीपीसी आवासीय कालोनी के बाहर कृष्णानगर एवं जमुहां में अपने मकानों में रहने वाले एनटीपीसी कर्मियों को ड्यूटी करने पर रोक लगाई गई है। वहीं, फफूंद-दिबियापुर मार्ग पर सील किए गए क्षेत्र में स्थित कृष्णा मेडिकल सेंटर में केवल गंभीर मरीजों को उच्चाधिकारियों के आदेश पर ही जाने की अनुमति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें