फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यह कैसी जनपद सीमाएं सील, अभी भी पड़ोसी जनपद से आ रहे है मुसाफिर

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। लॉकडाउन के दौरान भी जिले की सीमाओं पर खास चौकसी नहीं दिख रही है। नतीजतन दूसरे जिलों से लोगों का बेरोकटोक आना बना है। इससे पुलिस की मुस्तैदी पर सवाल उठने लगे हैं। रविवार को अजीतमल टोल प्लाजा पर पहुंचे एडीएम एमपी सिंह व एएसपी कमलेश दीक्षित ने आते जाते लोगों को रोकर लॉकडाउन का पालन करने की हिदायत दी। साथ ही अधिकारियों को इन्हें क्वारंटीन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जनपद सीमाएं सील होने के बाद अभी भी मुसाफिर पैदल, साइकिलों और बाइकों से अपने गंतव्यों की ओर बढ़ रहे हैं। लॉकडाउन की समय सीमा बढ़ने के बाद इन मुसाफिरों की संख्या मेें इजाफा हो गया है। जनपद की सीमा में प्रवेश करने वाले इन मुसाफिरों को अजीतमल प्रशासन द्वारा अनंतराम टोल प्लाजा पर रोक लिया गया।
मेडिकल टीम द्वारा सभी की स्क्रीनिंग कराने के बाद इन्हें क्वारंटीन करने के लिए शेल्टर होम भेज दिया गया। मौके पर पहुंचे एडीएम एमपी सिंह व एएसपी कमलेश दीक्षित ने सभी से जानकारी ली। आने वाले मुसाफिरों को लॉकडाउन में जहां के तहां रुकने के लिए कहा। आने वाले मुसाफिरों के लिए क्षेत्र के शेल्टर होम में क्वारंटीन किए जाने के आदेश अधीनस्थों को दिए हैं। एसडीएम रमेश यादव व सीओ कमलेश नारायण पांडेय ने आने वाले लोगों के बारे में स्क्रीनिंग कराते हुए वाहनों से शेल्टर होम में क्वारंटीन करने की व्यवस्था कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें